By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020
बोस्टन (अमेरिका)। दुनियाभर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामले पांच करोड़ के पार चले गए हैं। कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए। विश्वभर में वायरस से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।