गणेशजी के पंडाल में हुई चोरी, मोबाइल ,डीजे मशीन , दान पेटी समेत कई समान है गायब

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में गणेशजी की झांकी में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश झांकी के अंदर सो रहे समिति के दो पदाधिकारियों के दो मोबाइल, डीजे, दान पेटी चोरी कर फरार हो गए। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई जी।

आपको बता दें कि ईश्वर नगर दाना पानी रोड निवासी विजय उइके प्राइवेट काम करता है। उसने कहा कि ईश्वर नगर गेट के पास हर साल की तरह इस साल भी गणेशजी की झांकी लगाई गई है। बुधवार रात आरती होने के बाद वह झांकी में ही अपने दोस्त के साथ रुक गया था।

उनसे कहा कि रात 4 बजे तक वे जाग रहा था। उसके बाद उसे नींद आ गई। सुबह उठा तो उसका मोबाइल गायब मिला। और उसके साथ ही उसके दोस्त का भी मोबाइल नहीं था। झांकी में देखा तो डीजे मशीन, दान पेटी भी गायब मिली। इसकी सूचना उसने शाहपुरा थाने को दी। विजय ने बताया कि साढ़े चार बजे और पांच बजे के बीच चोरी हुई है।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में साढ़े तीन लाख की सनसनी खेज लूट , मिर्ची डालकर घटना को दिया अंजाम 

वहीं बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो युवक दिख रहे हैं। हालांकि तस्वीर धुंधली होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका