Unique Temple: पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद है श्री राम के पुत्र लव का प्राचीन मंदिर, जानिए इससे जुड़े रहस्य

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2025

भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भगवान श्रीराम के मंदिर मौजूद हैं। यहां तक कि भगवान राम के परिवार के किसी न किसी सदस्य का मंदिर देश-विदेश में मिल जाएगा। लेकिन क्या भगवान राम के पुत्रों के मंदिर के बारे में आपने सुना है। बता दें कि भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं है, जहां पर लव-कुश की पूजा-अर्चना होती है। लेकिन पाकिस्तान में लव का मंदिर स्थापित है। जहां पर लव ने अपने प्राण त्यागे थे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद लव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही इस मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

पाकिस्तान में लव मंदिर

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-22 में क्या क्या हुआ

इस मंदिर का रहस्य

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पर लव मंदिर है, उसी जगह पर श्रीराम के पुत्र लव ने अपने प्राण त्यागे थे। लव ने खुद को अपनी मां सीता की तरह पृथ्वी में ध्यानांत्रित कर लिया था। बाद में इसी स्थान पर लवपुरी की प्रजा ने मंदिर का निर्माण कराया था। तभी से यह मंदिर यहां पर स्थापित है, हालांकि अब इस मंदिर में कोई पूजा-अर्चना नहीं होती है।

लाहौर में था लवपुरी राज्य

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज जिस स्थान को लाहौर का जाता है, वह कभी लवपुरी के नाम से जाना जाता था। यह वही स्थान है, जहां पर भगवान श्रीराम के पुत्र लव का साम्राज्य कहलाया था। बताया जाता है कि जब श्रीराम के अपने धाम लौटने का समय आया, तब उन्होंने इस स्थान को लवपुरी नाम दिया। वहीं यह साम्राज्य अपने पुत्र लव को सौंप दिया। हालांकि कहा जाता है कि बाद में मगलों के भारत पर शासन करने के समय अन्य जगहों की तरह लवपुरी का नाम बदलकर लाहौर रख दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर