सीताराम येचुरी ने PM मोदी को दुर्योधन और शाह को दुशासन करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

अगरतला। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'दुर्योधन' और 'दुशासन' करार दिया और कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन बन सकता है। येचुरी ने कहा कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रचार कर रही है कि कोई भी पार्टी उन्हें नहीं हरा सकती। मैं 100 कौरव भाइयों में से केवल दो भाइयों दुर्योधन और दुशासन का जिक्र कर सकता हूं।

इसी के साथ सीताराम येचुरी ने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) से दो नाम- जिन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ले सकते है। वे खुद को अविजित होने का दावा करते हैं। माकपा महासचिव ने कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन हो सकता है, क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान