राहत की बात ! पिछले 17 दिन से देश में कोरोना के दैनिक नए मामलों में आ रही कमी

By अंकित सिंह | May 24, 2021

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हालांकि पिछले दिनों से नए मामलों में स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन मौत के आंकड़े अब भी डराने वाले है। इन सब के बीच सरकार की ओर से दावा किया गया है कि पिछले 17 दिन से देश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 2,22,000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 40 दिन के बाद यह अब तक के सबसे कम मामले दर्ज़ किए गए हैं। ज़िला स्तर पर भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। 3 मई तक रिकवरी दर 81.7% थी अब यह बढ़कर 88.7% हो गई है। लव अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 22 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब यह घटकर 10.17% रह गई है। पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी देखी गई है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कुल 14.56 करोड़ (पहली और दूसरी खुराक) टीके लगाए गए हैं। जबकि 18 और 44 वर्ष की आयु के लोगों को 1.06 करोड़ टीके (पहली खुराक) दिए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस(ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें