'50 साल का नाता निभाकर नए घर में आया', सुनील जाखड़ बोले- कांग्रेस में चापलूसों और चुगलखोरों की चलती है

By अनुराग गुप्ता | May 19, 2022

चंडीगढ़। कांग्रेस को अलविदा कहने वाले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि वहां पर चापलूसों और चुगलखोरों की चलती है। इसी के दम पर 30 सालों से राज्यसभा में बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी निष्ठा देश के साथ है। 

इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने कहा कि आज वहां (कांग्रेस) पर जिन लोगों की चलती है वो चापलूस लोग हैं, चुगलखोर लोग हैं...इसी महारथ के चलते 30 साल से राज्यसभा में बैठे हैं। पंजाब में पैर दिए बिना पंजाब की राजनीति यहां से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियत उनको पता नहीं, वहां वे आग फैलाने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी उनकी बात को नज़रअंदाज करने की बजाए उनकी बात पर कांग्रेस पार्टी मुहर लगाती है। ये बहुत बड़ी कमी आ गई है। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मिले भगवंत मान, पंजाब में तैनात होंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 10 और कंपनियां 

इससे पहले सुनील जाखड़ ने कहा था कि उन्होंने निजी स्वार्थ के लिए कभी भी राजनीति का इस्तेमाल नहीं किया और हमेशा उन्होंने समाज को जोड़ने का ही काम किया। उन्होंने बताया कि उनके कांग्रेस छोड़ने की नौबत किसी व्यक्तिगत झगड़े के कारण नहीं आई बल्कि झगड़ा राष्ट्रीयता, पंजाब की अखंडता और भाईचारे को लेकर था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा