हिमाचल का एक गांव ऐसा भी जहां अब तक नहीं पहुंचा है कोरोना

By विजयेन्दर शर्मा | May 23, 2021

शिमला। एक ओर देश दुनिया में कोरोना महामारी को लेकर हाहाकार मचा है वहीं हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा इलाका भी जहां किसी भी रहने वाले को कोरोना छू तक नहीं पाया है। यहां बात हो रही है प्रदेश के जिला कुल्लू के प्राचीन गांव मलाणा की जिसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र गांव का गौरव हासिल है। यहां आज भी जमलू देवता (जमदग्नि ऋषि) का शासन चलता है। देवता की ईजाजत के बिना कोई भी गांव के अंदर नहीं आ सकता। आज के आधुनिक युग में दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले मलाणा गांव का आज भी अपना ही कानून है। गांव में आख़री फ़ैसला ऊपरी सदन के हाथ में होता है। इसमें गांव के तीन अहम किरदार होते हैं। इनमें से एक किरदार जमलू देवता का प्रतिनिधि होता है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में अब तक 2,874 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, पांच की मौत

आसपास के गांवों के लोगों से भी यहां के लोग गांव के मुख्य गेट के बाहर ही मिलते हैं। पिछले अप्रैल से गांव में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं है। मलाणा पंचायत के पूर्व प्रधान भागी राम तथा उपप्रधान राम  ने कहा कि गांव में अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं आया है। लोग अपने स्तर पर ही कोरोना से निपट रहे हैं और उन पर देवता जमलू का पूरा आशीर्वाद है। पंचायत प्रधान राजू राम ने बताया कि कोरोना काल में गांव के लोग किसी आपात स्थिति में ही गांव से बाहर निलते हैं, जबकि बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां लोगों की वैक्सीनेशन शुरू की है जिसमें मलाणा पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर द्वार पर वैक्सीन की सुविधा महैया करवाई गई। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के आधा दर्जन कर्मचारियों ने घंटो पैदल चढ़कर ग्रामीणों को वैक्सीन की सुविधा दी। सीएमओ कुल्लू डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिला के जरी ब्लॉक दुर्गम क्षेत्र मलाणा पंचायत में वैक्सीनेशन शुरू कर दी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत में बूथ लगाकर लोगों को घर द्वार पर वैक्सीन की सुविधा मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि मलाणा पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर निरमा ने वैक्सीन के लिए जागरूक किया और यहां के 75 लोगों ने ऑनलाईन कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद 36 ने वैक्सीन लगाई है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेष में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश

उन्होंने कहा कि  मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने सबसे पहले वैक्सीन लगाई और लोगों को वैक्सीन सुरक्षित का संदेश दिए है। लोग वैक्सीन को चुने न की वायरस को और आपने आप को वैक्सीन लगाकर सुरक्षित करे। उन्होंने कहा कि मलाणा गांव के लोगों ने बहुत अच्छी पहल की है कि आपने आप को वैक्सीन लगाकर सुरक्षित किया है। पंचायत में वैक्सीन चल रही है।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर