RR के टीम निदेशक संगकारा बोले- हमारी टीम में आरोप प्रत्यारोप नहीं होता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

दुबई। राजस्थान रॉयल्स के टीम निदेशक कुमार संगकारा हार का ठीकरा किसी के सिर फोड़ने पर विश्वास नहीं करते और आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हारने के बाद उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। खराब बल्लेबाजी के कारण रॉयल्स को आरसीबी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी जिससे प्लेआफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा। संगकारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम अपनी टीम में आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाते। हम साथ में जीतते हैं और साथ में हारते हैं।हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हम सभी यह बात जानते हैं। हम चीजों को सरल रखकर अभ्यास पर फोकस करते हैं। कोशिश यही रहती है कि रणनीति पर अमल हो।’’

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता