बिहार में सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं...नीतीश से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान

By अंकित सिंह | May 19, 2025

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। कभी नीतीश कुमार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले चिराग पासवान अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। नीतीश से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में फिलहाल सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन के तहत सीएम नीतीश कुमार एक मजबूत एनडीए सरकार का नेतृत्व करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर से मिलाया हाथ, बिहार की राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर?

अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए चिराग पासवान सभी दलित समुदायों तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य की आबादी में दलितों की हिस्सेदारी 16.04 प्रतिशत है और वे राज्य में किसी भी चुनाव के नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर, बिहार में यादव के बाद पासवान दूसरी सबसे बड़ी जाति है, जो राज्य की आबादी का 5.311 प्रतिशत है। पार्टी ने दलितों तक और अधिक आक्रामक तरीके से पहुंचने के लिए 'बहुजन-भीम संकल्प समागम' आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!