संजय राउत पर बरसे शिवाजी महाराज के वंशज, बोले- छत्रपति पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे छत्रपति ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत एक महत्वपूर्ण नेता हैं और उन्हें ‘‘जिम्मेदारी’’ से बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वशंजों से उनकी वंशावली साबित करने के लिए कहना पूरी तरह से ‘‘मूखर्तापूर्ण’’ कृत्य है। उल्लेखनीय है कि राउत ने बुधवार को कहा था कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को छत्रपति शिवाजी का वशंज होने का सबूत देना चाहिए, जिसपर विवाद पैदा हो गया था। 

संभाजी राजे ने बयान में कहा, ‘‘वह (राउत) बड़ी हस्ती हैं। वह अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं... उन्हें जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए।’’ मराठा राजा के वशंज ने कहा, ‘‘मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अगर आप कुछ कहते हैं तो उसका आधार होना चाहिए और वंश से संबंध साबित करने के लिए वंशजों से कहना पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है।’’ 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह पर खर्च हुए 2.79 करोड़ रुपए

संभाजी राजे पुणे के नजदीक तुलापुर-वाधू में छत्रपति संभाजी महाराज के राज्यभिषेक की 340वीं जयंती पर बोल रहे थे। भाजपा नेता जय भगवान गोयल की विवादित किताब ‘‘आज के शिवाजी- नरेंद्र मोदी’’ के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मराठा राजा के नाम पर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज से मोदी की तुलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी