प्रियंका ने पगड़ी को लेकर AAP और BJP पर साधा था निशाना, मनीष तिवारी बोले- इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अगर उनके पास सबूत है तो उन्हें वो दिखाना चाहिए। 

वहीं, कांग्रेस सांसद ने अश्विनी कुमार के इस्तीफे पर कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कांग्रेस छोड़कर जाता है तो उससे पार्टी को नुकसान होता है। अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों को बहुत कुछ करने के लिए मजबूर करती है। दरअसल, अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: मालवा से होकर गुजरता है गद्दी का सफर, पिछले चुनाव में ऐसा रहा है राजनीतिक दलों का प्रदर्शन

पगड़ी पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनसे कहो कि मंच पर पगड़ी पहन लेने से कोई सरदार नहीं बनता। इनको समझाइये कि असली सरदार कौन है। इस पर मनीष तिवारी ने कहा कि पगड़ी पंजाब की शान है और इसे पहनने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे