'नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए', BJP के आरोप पर बोले Tejashwi Yadav, वे लोग अफवाह फैलाने में माहिर

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

बिहार में राजनीतिक हलचल जबरदस्त तरीके से जारी है। तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट के बाद भाजपा प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को भाजपा ने विधानसभा मार्च आयोजन किया था। हालांकि इस आयोजन में जबरदस्त तरीके से पुलिस की ओर से लाठी चलाई गई। इसके बाद भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ता की मौत हो गई है। भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साध रही है। इसके पीछे तेजस्वी यादव ने भाजपा के दावे को पूरी तरीके से खारिज कर दिया और साफ तौर पर कहा कि नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘बिहार और बिहारियों’ से नफरत करती है: तेजस्वी

4 सदस्यीय जांच कमेटी

फिलहाल राजनीति के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर एक जांच कमेटी बना दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस लाठी चार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बर्बरता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैया की घोर निंदा की है। पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा ने इस को लेकर एक जांच कमेटी बनाई है जिसका नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास करेंगे। इसमें सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल भी रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

US Nuclear Industry भारत के SHANTI Act नियमों पर चार सितंबर तक देगा विस्तृत सुझाव

POCSO Court ने Tamil Nadu में 4 नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में उपदेशक को दी मौत की सजा

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंच गए राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप

मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?