फायरिंग में 13 लोगों की मौत से नागालैंड में बवाल, भड़के लोगों ने की आगजनी और तोड़फोड़, SIT जांच के आदेश

By अंकित सिंह | Dec 05, 2021

नागालैंड से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। शनिवार शाम यहां फायरिंग की हैरतअंगेज घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग की घटना में 13 नागरिकों की जान चली गई है। हालांकि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। इस घटना के बाद पूर्वोत्तर राज्य में बवाल मच गया है। लोग भड़क गए हैं। लोगों ने इस घटना के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की है। यह घटना नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग की है। गुस्साए लोगों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी आग लगा दी है। आपको बता दें कि नागालैंड का ओटिंग म्यांमार से सटे बॉर्डर पर पड़ता है। घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने नेफियू रियो ने शांति की अपील की है। घटना को मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और देश के कानून के अनुसार न्याय होगा। जानकारी यह भी है कि इस घटना में एक जवान की भी मौत हो गई है। दूसरी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। अमित शाह ने कहा कि नागालैंड के ओटिंग में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित हूं। घटना में जिन्होंने अपनी जान गंवाई मैं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय SIT शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस घटना की गहन जांच करेगी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि उस जगह पर उग्रवादी संगठन के लोग हो सकते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षा बल ऑपरेशन प्लान कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी वहां से गुजरी। सुरक्षाबलों ने उस गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की। लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी। बाद में पता चला कि यह कोई उग्रवादी नहीं बल्कि वहां के आम नागरिक है। इस घटना के बाद वहां बवाल मच गया। ग्रामीण गुस्सा से भड़क गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने की लगातार कोशिश की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

Loksabha Election| तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों में इन सीटों पर होगा चुनाव, जानें कहां होगा मतदान