हमारे खेल में साहस नजर नहीं आया : विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

दुबई|  न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार के बाद टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनके खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके।

इसे भी पढ़ें: बावुमा ने कहा, डिकॉक से जुड़ा विवाद उनके दिमाग में था

उन्होंने कहा भारत के लिये खेलते समय अपेक्षाओं का सामना करना आना ही चाहिये। उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते हैं तो प्रशंसकों की ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की भी काफी अपेक्षायें होती है। अपेक्षायें हमेशा रहेंगी और हम इतने साल से उनका सामना करते आये हैं।भारत के लिये खेलने वाले हर खिलाड़ी को करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘जब आप एक टीम के रूप में खेलते हैं तो अपेक्षाओं का दबाव नहीं पड़ता लेकिन पिछले दो मैचों में हम ऐसा कर नहीं सके। ’’

इस टूर्नामेंट के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे कोहली ने कहा ,‘‘ सिर्फ इसलिये कि आप भारतीय टीम हैं और आपसे अपेक्षायें हैं तो आप अलग तरह से नहीं खेल सकते।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान जब भारत से खेल रहा था तब वेंटीलेटर पर थी बाबर की मां

उन्होंने हालांकि यह भी कहा ,‘‘ हम ठीक हैं और अभी काफी क्रिकेट खेलना बाकी है।’’ पाकिस्तान से दस विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड से मिली इस हार से भारत की अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब अफगानिस्तान, नामीबिया , स्कॉटलैंड से खेलना है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक