अंग्रेजों के आने से पहले समाज सेवा के लिए अनुमति की जरूरत नहीं थी: आरएसएस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

नागपुर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के वरिष्ठ नेता सुरेश उर्फ भैयाजी जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले भारत में समाज सेवा के लिए किसी को अनुमति की जरूरत नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: सतत विकास में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर विश्व उसकी ओर देख रहा: भागवत

उन्होंने कहा कि सेवा करना भारत के खून में है। जोशी ने कहा कि ब्रिटिश काल से पहले समाज सेवा या सामाजिक कार्य किसी संगठन द्वारा नहीं किया जाता था बल्कि लोग स्वयं सेवा करते थे।

आरएसएस नेता ने पूछा, भारत में संगठनों के माध्यम से समाज सेवा कभी नहीं की गई। इसकी शुरुआत अंग्रेजों के आने के बाद से हुई, जिसमें अगर आप कुछ भी करना चाहते हैं तो आपको सरकार से अनुमति की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें: भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाएं खोलने पर जोर दिया

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर