जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में आत्मरक्षा के अधिकार का दिया हवाला

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2024

संयुक्त राज्य अमेरिका में ईरान के राजदूत ने सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य अपने आत्मरक्षा के अंतर्निहित अधिकार का प्रयोग कर रहा था और उसके पास इज़राइल को "जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ईरान के दूत अमीर सईद इरावानी ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने कर्तव्य में विफल रही।

इसे भी पढ़ें: ईरान के कब्जे वाले जहाज में 17 भारतीय, जयशंकर ने लगाया विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन को फोन, फिर...

इजरायल पर ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान के स्थायी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वैनेस फ्रेजियर को पत्र लिखा, जिसमें ईरान ने इजरायल पर हमला करने के पीछे संयुक्त राष्ट्र के अनुच्छेद 51 का हवाला दिया और इसे अपना वैध अधिकार बताया। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के मुताबिक अनुच्छेद 51 में कहा गया है कि यदि संयुक्त राष्ट्र के किसी सदस्य के खिलाफ सशस्त्र हमला होता है, तो वर्तमान चार्टर में अंतनिर्हित व्यक्तिगत या सामूहिक आत्मरक्षा का अधिकार को नष्ट नहीं करेगा, जब कि सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय नहीं करती।   

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी