उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे की परोक्ष चेतावनी, बोले- यदि मैंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए शनिवार को कहा कि यदि उन्होंने (शिंदे ने) बोला तो ‘भूकंप’ आ जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था। उन्होंने दिघे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं इस बात का गवाह हूं कि ‘धर्मवीर’ के साथ क्या हुआ था।’’

शिंदे ने उल्लेख किया कि शिवसेना के संस्थापक की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और उनके (बालासाहेब के) बड़े पोते निहार ठाकरे ने उनका (शिंदे का) समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को गद्दार कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप उन्हें क्या कहेंगे जिन्होंने महज मुख्यमंत्री बनने के लिए बालासाहेब की विचारधारा से समझौता कर लिया।’’

इसे भी पढ़ें: विवादित बयान पर राज्यपाल कोश्यारी ने दी सफाई, उद्धव बोले- उन्होंने मराठियों का किया अपमान

शिंदे ने कहा,‘‘आप भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ें और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। क्या यह विश्वासघात नहीं है?’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट अगले विधानसभा चुनाव में 288 सीट में 200 पर जीत दर्ज करेगा।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार