मध्य प्रदेश में नहीं रहेगा रविवार को लॉकडाउन, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

By सुयश भट्ट | Jun 26, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद अब रविवार को होने वाला लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। सरकार ने रविवार को पूरे प्रदेश में लगने वाले कोरोना कर्फ्यू को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला किया गया।

बता दें कि प्रदेश में आज 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक के पोस्टर में CM शिवराज सिंह की फोटो, मची सियासी हलचल 

वहीं प्रदेश में रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। प्रदेश में आज करीब 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। शिवराज सिंह ने सभी से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है,इसलिए निश्चिन्त न रहे, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू