भोपाल में नहीं निकलेगा मोहर्रम पर मातमी जुलूस, गणेश उस्तव के लिए भी जारी हुए निर्देश

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व में मोहर्रम को लेकर घोषित किए गए अवकाश के दिन में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त की जगह अब 20 अगस्त को होगा।

आपको बता दें कि आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 अगस्त को मोहर्रम के उपलक्ष्य में सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए है।

वहीं पूर्व में घोषित 19 अगस्त के अवकाश को निरस्त किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस संबंध में मुस्लिम समुदाय द्वारा हाल ही में अनुरोध किया गया था कि यह अवकाश 20 अगस्त को किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने अनुरोध स्वीकार करते हुए इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में हुआ लाठीचार्ज, कांग्रेस ने साधा निशाना और कहा- मामा कंस का अंत है नजदीक 

वहीं राजधानी भोपाल में मोहर्रम के मातमी जुलूस पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई जुलूस निकाला नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना की गाइडलाइन के चलते जुलूस पर रोक लगाई जा रहीं है। अविनाश लवानिया ने कहा है कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गणेश उत्सव पर भी पूरी तरह से छूट नहीं दी जाएगी। गणेश उत्सव के सभी दिनों पर सशर्त छूट दी जाएगी। कहीं पर भी 6 फीट से ज्यादा की प्रतिमा स्थापित नहीं कर सकेंगे। पीओपी से बनी मूर्तियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज