G-7 शिखर सम्मेलन में ईरान और अमेरिका के बीच नहीं होगी कोई बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान वार्ता के लिए फ्रांस के शहर बिआरित्ज पहुंचे। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया। प्रवक्ता अब्बास मूसावी ने परमाणु समझौते को बचाने की उनकी कोशिश का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया कि जरीफ ईरान और फ्रांस के राष्ट्रपतियों के बीच हालिया कदमों के संबंध में वार्ता जारी रखने के लिए बिआरित्ज पहुंचे हैं, जहां पर जी-7 की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोई बैठक या वार्ता नहीं होगी।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटाने के मकसद से फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और उनके ईरानी समकक्ष हसन रूहानी ने हालिया सप्ताहों में कई बार फोन पर बातचीत की है। ईरान के साथ 2015 में हुए समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव