एनीमल शेप्ड प्लांटर में उगाएं पौधे, गार्डन को मिलेगा यूनीक और अट्रैक्टिव लुक

By प्रिया मिश्रा | Apr 28, 2022

बहुत से लोगों को घर में पौधे रखने का शौक होता है। आमूमन हम घरों में मिट्टी या प्लास्टिक के गमलों में पौधे लगाते हैं। हालाँकि, आजकल बाजार में चीनी मिट्टी और कई अन्य तरह के इंग्रीडिएंट्स से बने हुए प्लांटर्स मिलते हैं। अगर आप अपने घर को यूनीक तरीके से सजाना चाहते हैं तो एनिमल शेप्ड प्लांटर्स सेलेक्ट कर सकते हैं। ये कई तरह के डिज़ाइन और कलर में मिलते हैं और आपके घर को एक ब्यूटीफुल लुक देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ एनिमल शेप्ड प्लांटर आइडियाज देने जा रहे हैं, जो आपके घर के किसी भी कोने को यूनीक और स्टाइलिश लुक देंगे -

अगर आप अपने घर पर एनिमल शेप्ड प्लांटर लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो एलीफेंट शेप्ड प्लांटर को सेलेक्ट करें। यह देखने में बहुत क्यूट लगता है और आपके घर को एक यूनीक लुक देगा। आप बजार से चीनी मिट्टी या अन्य इनग्रेडिएंट से बने हुए डिफरेंट शेप प्लांटर खरीद सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन भी इस तरह के प्लांटर ऑर्डर कर सकते हैं।

फॉक्स शेप्ड प्लांटर

अगर आप एक ऐसे प्लांटर की तलाश में हैं जो देखने में यूनीक हो तो फॉक्स शेप्ड प्लांटर चुनें। आप आपके डाइनिंग एरिया या लिविंग रूम में इस प्लांटर को रख सकते हैं। आप बाजार से या ऑनलाइन इस तरह के प्लांटर खरीद सकते हैं।

कैट शेप्ड प्लांटर 

कैट शेप्ड प्लांटर को देखकर कोई भी इसकी तरफ आकर्षित हो जाएगा। यह देखने में बहुत क्यूट लगता है। बाजार में अलग अलग कलर और डिजाइन के प्लांटर मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इस तरह के प्लांटर खरीद सकते हैं। आप इसमें कई तरह के पौधे लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये छोटे-छोटे किचन हैक्स बना सकते हैं आपके काम को आसान, आज ही आजमाएं

जेबरा शेप्ड एनिमल

आप अपने घर में जेबरा शेप्ड एनिमल प्लांटर भी रख सकते हैं। इससे आप अपने घर को मिनिमल तरीके से स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आप इसे लिविंग रूम, डाइनिंग रूम या किसी भी एरिया में रख सकते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं एनिमल शेप्ड प्लांटर

आप घर पर भी एनिमल शेप्ड प्लांटर बना सकते हैं। उसके लिए एक पुरानी बोतल को बीच में से काटें। फिर इस पर अपनी पसंद का डिजाइन बनाएं। इसे पेंट करके इसमें वाटर ड्रेनेज होल्स बनाएं। आप इसमें प्लांट्स लगा सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई