Bollywood के ये गाने Valentine's Day को बनाएंगे खास, Partner को कर सकते हैं Dedicate

By अंकित सिंह | Feb 13, 2023

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। हर प्रेमी जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे कुछ खास होता है। हर प्रेमी जोड़ा इसे अपने अपने तरीके से हाथ बनाना चाहता भी है। वैलेंटाइन डे प्यार के इजहार का सबसे अच्छा दिन होता है। बसंत के इस खास मौसम में वैलेंटाइन वीक के 7 दिन कपल्स के लिए नए नए रंग लेकर आता है। वैलेंटाइन डे के दिन कपल्स घूमने-फिरने, मौज-मस्ती करने में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, वैलेंटाइन डे को खास बनाने में हिंदी फिल्मी गानों का भी अहम भूमिका रही है। आज हम आपको ऐसे कुछ खास गाने बताने जा रहे हैं जिसको आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे के मौके पर डेडिकेट कर सकते हैं। अपने प्यार के इजहार के लिए आप इन गानों का सहारा भी ले सकते हैं। यह गाने आपको तो पसंद आएंगे ही साथ ही साथ आपके पार्टनर को भी काफी इंप्रेस करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: ‘वेलेंटाइन डे’ मनाएं लेकिन अपनी ‘फीलिंग्स पर’ कंट्रोल रखें वर्ना पुलिस पीछे खड़ी है


पहला नशा

आमिर खान और आयशा झुल्का पर फिल्माया गया यह गाना जो जीता वही सिकंदर फिल्म का है। इस गाने को उदित नारायण और साधना सरगम ने गाया है। प्यार करने वालों को आज भी यह गाना काफी पसंद है। इस गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था जबकि jatin-lalit ने कंपोज किया है।


तुझे देखा तो यह जाना सनम

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म का यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। युवाओं को यह गाना बहुत पसंद है जिसे कुमार सानू और लता मंगेशकर ने गाया है। इस गाने में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी जबरदस्त तरीके से दिखी थी। प्यार के इजहार के लिए यह गाना सबसे मस्त है। 


दो दिल मिल रहे हैं

आनंद बक्शी के लिखे बोल को संगीतकार नदीम श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया है। इस गाने को कुमार सानू ने गाया था। इस गाने में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म परदेस का गाना है। इस गाने में दो दिलों के मिलने की बात कही गई है। 


हमको सिर्फ तुमसे प्यार है

बरसात फिल्म के गाने में बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी है। समीर के लिखे गीत को नदीम श्रवण के जोड़ी ने धूनों में पिरोया है। कुमार सानू और अलका याग्निक ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। इस गाने में एक आशिक के अपने महबूब के प्रति समर्पण को दर्शाया गया है। 


जरा सा दिल में

वैसे तो आशिकों के लिए इमरान हाशमी का गाना काफी पसंदीदा रहता है। इन्हीं गानों में से एक है जरा सा दिल में दे जगह तू। जन्नत फिल्म का यह गाना युवाओं खूब पसंद है जिसे केके ने गाया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सोनल चौहान मुख्य भूमिका में थीं।


ओ मेरे दिल के चैन

किशोर कुमार की आवाज में यह गाना आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। मेरे जीवन साथी फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और तनुजा की जोड़ी है। गाने को मजरूह सुलतानपुरी में लिखा था जबकि आरडी बर्मन ने इसे संगीतबद्ध किया था। 

 

इसे भी पढ़ें: काऊ हग डे का मजाक बनाना सही नहीं, पश्चिमी देशों में ऐसे आयोजन के सकारात्मक लाभ सामने आये हैं


तुझमें रब दिखता है

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का यह गाना आज भी खूब लोकप्रिय है जिसे रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। इस गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका में ही भगवान को देखता है। अपनी प्रेमिका की तारीफ में कई बातें कहता है। इस गाने को जयदीप साहनी ने लिखा है जबकि सलीम सुलेमान ने संगीतबद्ध किया है। इस गाने में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दिखाई दे रही है। 


ये इश्क हाय

आशिकों के लिए फिल्म जब वी मेट पूरी तरीके से सटीक बैठती है। इस फिल्म के 2 गाने तुमसे ही और ये इश्क हाय वेलेंटाइन वीक में आपके प्यार को और भी गहरा बना सकते हैं। ये इश्क हाय को श्रेया घोषाल ने गाया है जब भी तुमसे ही मोहित चौहान की आवाज में है। फिल्म के लिए इरशाद कामिल ने गीत लिखे थे जबकि प्रीतम चक्रवर्ती नहीं सही कंपोज किया था। 

प्रमुख खबरें

मेरे साथ बहुत बुरा हुआ...स्वाति मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी से क्या की गुजारिश

Open AI का नया GPT-4o मॉडल क्या है? अबतक का सबसे तेज और शक्तिशाली AI, जानें इसकी खासियत

दीदी, वाम और श्रीराम: बंगाल का चुनाव, सबका अपना-अपना दांव, प्रदेश की सियासी लड़ाई के पूरे परिदृश्य को 5 प्वाइंट में समझें

जो महंगाई पहले डायन थी, अब महबूबा हो गई है, तेजस्वी का भाजपा पर वार, बोले- PM Modi से नहीं चलता देश