कोरोना से लड़ने में मदद करेंगी यह पांच चीज़ें, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

By शैव्या शुक्ला | May 17, 2021

पूरा देश कोरोना महामारी के दौर से जूझ रहा है। देशभर में कोरोना के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं। यह पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक व जानलेवा साबित हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर है, उनको कोरोना वायरस जल्दी अपनी चपेट में ले रहा है। लेकिन यदि हमारी इम्यूनिटी अच्छी है तो वो हमें बाहरी संक्रमण से भी बचाने में मदद करती है। इसी के चलते लोगों ने कोरोना के इस काल में अच्छे स्वास्थ्य व स्ट्रॉंग इम्यूनिटी की अहमियत भी बखूबी समझ ली है। और ऐसे में लोगों को इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए ज़ोर दिया जा रहा है, जिसके लिए कई ऐसी चीजें व फूड्स हैं जिनका सेवन करने से इम्यूनिटी को मज़बूत किया जा सकता है। ऐसा करने से कोरोना वायरस के अलावा अन्य संक्रमण से भी बचा जा सकता है। डॉक्टर्स भी ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी, हरी सब्ज़ियां, ज़िंक, आदि के सेवन करने की राय दे रहे हैं।

संतरा-

गर्मियों में संतरे का सेवन बेहद ज़रूरी है, खासकर इस कोरोना काल में। संतरा हमारी इम्यूनिटी मज़बूत करने के साथ-साथ खून साफ करने व स्टेमिना बढ़ाने में स़क्षम है। इस फल में विटामिन- ए, बी व सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कोलिन जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, संतरा आपके हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है व हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को भी रेगुलेट करता है। आप चाहें तो संतरे का ताज़ा जूस भी ले सकते हैं। 

टमाटर-

यदि आपको अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत करना है, तो आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है साथ ही, विटामिन- सी, ई, लाइकोपीन, पोटेशियम, आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप टमाटर को अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। वहीं, रोज़ाना सुबह खाली पेट एक टमाटर या उसके जूस का सेवन करने से खून साफ होता है और आंत भी मज़बूत होती है। 

नींबू-

नींबू का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी कारगर है। यह विटामिन सी,ए, बी6 व सोडियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फोलेट जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रोज़ सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह हमें कई संक्रामक बीमारियों से भी बचाता है और शरीर के पाचनतंत्र को भी ठीक करता है। आप नींबू पानी या फिर सलाद आदि में इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन क्या है और इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है?

आम-

गर्मियों के मौसम में आम सबको बहुत ही पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन- ए, बी और सी, कॉपर, फोलेट, पॉटेशियम और आयरन पाया जाता है। आम शरीर को स्वस्थ तरीके से खास पोषक तत्वों की पूर्ति करता है और इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मज़बूत होती है।

अंगूर-

अंगूर भी हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रॉंग करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, बी और सी, साइट्रिक एसिड, फ्लोराइड और पॉटेशियम हमारे शरीर में काफी लाभ प्रदान करते हैं। इसके अलावा, अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाया जाता है, जो हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

कुरकुरी और नॉन-स्टिकी भिंडी बनाने के लिए आजमाए ये स्मार्ट किचन टिप्स

Bhanu Saptami 2026: 21 June को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें Puja Rules और शुभ मुहूर्त

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार