इन राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाकर राजस्व कमाया, PM ने मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पूरी लिस्ट निकाल कर रख दी

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर राज्यों से वैट घटाने की अपील की है। इसके साथ ही पीएम ने बीजेपी शासित राज्यों का उदाहरण देकर कहा, वैट घटाने से लोगों को लाभ मिलेगा। कोरोना महामारी को लेकर हुई बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाकर अपने नागरिकों को लाभ नहीं दिया और राजस्व कमाया। पीएम मोदी ने कहा कि जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकी एनजीओ ने उसकी तारीफ के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

पीएम मोदी ने कहा कि मैं किसी की आलोचना नहीं प्रार्थना कर रहा हूं। आपके राज्यों की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। देशहित में पिछले नवंबर में जो करना था उसमें अब 6 महीने की देरी हो गई है। वैट कम करके जनता को इसका लाभ दें। पीएम ने कहा कि आज चेन्नै में पेट्रोल के दाम 111 रुपये के करीब हैं। जयपुर में 118 से ज्यादा, हैदराबाद में 119 रुपये से ऊपर, कोलकाता में 115 रुपये से अधिक, मुंबई में तो 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। वहीं, मुंबई के बगल में दमन-दीव में पेट्रोल का भाव 102 रुपये है, लखनऊ में 105 रुपये, जम्मू में 106 रुपये, गुवाहाटी में 105 रुपये, गुड़गांव में 105 रुपये तो वहीं छोटे से राज्य उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल का दाम 103 रुपया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े