Relationship Advice: वर्क प्रेशर के बीच पार्टनर से जुड़े रहने में मदद करेगी ये तरकीबें, रिश्ते में बरकरार रहेगा प्यार

By एकता | Nov 18, 2022

रिलेशनशिप और शादी में लंबे समय तक प्यार बनाए रखने के लिए पार्टनर्स के बीच अच्छा कम्युनिकेशन होना जरुरी है। कम्युनिकेशन के अलावा पार्टनर के साथ समय बिताना भी बेहद जरुरी होता है, लेकिन आजकल ऑफिस के वर्क प्रेशर और बिजी लाइफ में ऐसा कर पाना बेहद ही मुश्किल है। ऑफिस के काम के दबाब की वजह से रिश्तों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। कई बार बातें हाथों से निकल जाती है और रिश्तों में खटाश आ जाती है, जिसे समय रहते ठीक नहीं किया जाए तो रिश्ते टूट जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वर्क प्रेशर में रिश्तों की गर्माहट कैसे बरकरार रखी जा सकती है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए नीचे स्क्रॉल करिये।

इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर को लेकर इस तरह की सेक्सुअल फैंटसीज करती हैं महिलायें, जान कर हैरान रह जायेंगे आप

- वर्क प्रेशर की हर बात पार्टनर के साथ शेयर करने से भी रिश्ते में खटाश आ सकती है। आमतौर पर लोग पार्टनर के साथ अपनी दिनचर्या शेयर करते हैं, लेकिन कई बार इन बातों से सामने वाले व्यक्ति को घुटन महसूस हो सकती है। इसलिए खुद को और अपने पार्टनर को थोड़ा एक दूसरे से स्पेस दें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी से पहले शारीरिक रिश्ते बनाने के हैं कई फायदे, इसके नुकसान भी जान लीजिये

- वर्क प्रेशर में पार्टनर के लिए समय निकालना जितना जरुरी है उतना ही खुद के लिए समय निकालना जरुरी है। खुद के लिए समय निकालें और अकेले रहें, इस दौरान आप वो काम करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आप खुश रहेंगे तो आपके लिए पार्टनर के साथ समय बिताना और आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्तें में आई दूरियों को कम करने में मदद करेंगी ये टिप्स, आज ही आजमाकर देखें

- बिगड़ते रिश्तों को सुधारने में सेक्स एक अहम रोल निभा सकता है। वर्क प्रेशर की टेंशन दूर करने में भी सेक्स मदद कर सकता है। इसलिए काम से घर जाने के बाद पार्टनर की जरूरतों और आपकी इच्छाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया