संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- वो संसद को करना चाहते हैं विपक्ष मुक्त

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2022

नयी दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद का मानसून सत्र हंगामे दार रहने के आसार है। इसी बीच कांग्रेस भी संजय राउत के समर्थन में उतर आई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद को विपक्ष मुक्त करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने देर रात शिवसेना सांसद संजय राउत को किया गिरफ्तार, घर से किए 11.50 लाख जब्त 

ईडी के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग

शिवसेना ने सभापति एम वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर तत्काल चर्चा की मांग की। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैंने सभापति को चिट्ठी लिखी है कि नियम 267 के तहत, जिस तरह ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में मैं मानती हूं कि सारे काम छोड़कर इस पर चर्चा होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर