कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर, क्या स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 400 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को आधुनिक करने के साथ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की केन्द्रों पर उचित संख्या में उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले की नोहर के पल्लू में चार करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं थिराना में करीब 1.85 करोड़ की लागत से तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के डिजिटल लोकार्पण के दौरान यह कहा।

इसे भी पढ़ें: केरल में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक नये मामले, 115 और मरीजों की मौत

उन्होंने कहा कि सभी के अथक प्रयासों से प्रदेश में अब तेजी से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मे गिरावट आ रही है और संक्रमण दर भी कम हो रही है। शर्मा ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में मेडिकल सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया गया है। करीब 325 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज का जल्द का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत