Hair Care: सर्दियों में ऐसे करें बच्चों के बालों के केयर, इन बातों का रखें खास ख्याल

By अनन्या मिश्रा | Feb 12, 2025

सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में नमी की कमी की वजह से स्किन और शरीर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं सर्दियों में बालों की सेहत भी खराब हो जाती है। सर्दियों में डैंड्रफ होना, बालों का बेजान होना और बालों में रूखापन नजर आता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं। वहीं सर्दियों में बच्चों के बाल ज्यादा डैमेज होने लगते हैं। तो ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में बच्चों के बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए।

हफ्ते में 2 बार धोएं बाल

इसे भी पढ़ें: Hair Care: गंजेपन से बचने के लिए सप्ताह में दो बार इस नुस्खे का करें इस्तेमाल, चंद महीनों में दिखेगा असर

बालों को कराएं ट्रिम

सर्द‍ियों के द‍िनों में बच्चों के बालों को डैंड्रफ और रूखेपन से बचाने के लिए उनके बाल ट्रिम करवा दें। छोटे बाल रखना आसान होता है। इसलिए सर्दियों में एक या दो बार बालों को ट्रिम जरूर करवाा चाहिए। ऐसा करने से बालों में वॉल्यूम भी नजर आता है। इससे बाल ज्यादा टूटते नहीं हैं और डैंड्रफ भी नहीं होता है।

गलत प्रोडक्ट्स का न करें इस्तेमाल

बच्चों के बालों पर आप जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, उसके इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट जरूर देख लें। क्योंकि ज्यादा केमिकल्स की वजह से सर्दियों में बच्चे के बाल रूखे हो सकते हैं। इसलिए बच्चे के लिए आपको ऑर्गैनिक शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बच्चे के बालों के लिए हल्का होता है और इससे उनको परेशानी नहीं होती है।

चंपी है जरूरी

छोटे बच्चे दिनभर बाहर खेलते हैं और इससे उनका स्कैल्प संक्रमण की चपेट में आ जाता है। इसलिए स्कैल्प और बालों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए बच्चे के सिर की चंपी करें। चंपी करने से बाल नहीं टूटते हैं और बालों को भी पोषण मिलता है साथ ही इससे बाल भी घने बनते हैं। आप बादाम तेल, नार‍ियल तेल, आंवला तेल आदि से चंपी कर सकते हैं।

पौष्टिक भोजन

सर्दियों के दिनों में बाल झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बच्चे को पौष्टिक भोजन खिलाना चाहिए। बच्चे की डाइट में पालक शामिल करें। पालक में मौजूद आयरन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बाल हेल्दी रहते हैं। वहीं ठंड के दिन आंवला का सेवन करने से बच्चों के लिए फायदेमंद होगी। आप चाहें तो बच्चों को घर पर आंवला कैंडी बनाकर खिला सकते हैं।

प्रमुख खबरें

European Parliament में बोले Mark Carney, EU और Canada की साझेदारी बनेगी वैश्विक मिसाल

Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics

Vaishno Devi Yatra मार्ग पर बिना वैध ID टट्टू चलाने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज

Taiwan को मिला European Parliament का समर्थन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुरक्षा पर बनी सहमति