किसी भी कीमत पर...Pakistan को ठोकते ही कूद पड़ा ये मुस्लिम देश

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर पहले तो इस्लामाबाद ने पूरी दुनिया में प्रोपोगैंडा चलाया। इसके बाद वो ओआईसी तक पहुंचा। ओआईसी से समर्थन जुटाने के लिए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुहिम छेड़ दी। हम सबने देखा कि ओआईसी ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए आतंकवाद के नाम पर निष्पक्ष जांच का हवाला दिया। लेकिन भारत ने अगले ही दिन पाकिस्तान पर ऐसी कार्रवाई कर दी, जिसके बाद मुस्लिम देशों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद भारत द्वारा की गई स्ट्राइक को लेकर मुस्लिम देश अब भारत और पाकिस्तान को रूकने के लिए कह रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम अब यूएई का जुड़ चुका है। यूएई के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल बिन जियाद अल नहान ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश शांति बनाए रखे और किसी भी कीमत पर स्थिति को बिगड़ने न दे। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर घबराया पाकिस्तान, मरियम नवाज ने पंजाब प्रांत में घोषित की इमरजेंसी

उन्होंने कूटनीति से मुद्दे को हल करने की बात कही है। इसके साथ ही यूएई ने ये भी कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। जरूरत पड़ी तो वो भारत और पाकिस्तान को समझाने की कोशिश भी करेंगे और तनाव को कम करने के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे। बता दें कि इस वक्त भारत के एक्शन के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी दुनिया इस मिसाइल हमले के बाद सकते में है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत पाकिस्तान पर इतना भीषण हमला कर देगा। भारत ने पीओके और पाकिस्तन में जिस तरह आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। उसके बाद पूरी दुनिया से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुस्साहस के मूड में पाकिस्तान, डीजी आईएसपीआर ने कहा- सैन्य ताकत को लेकर गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी

पूरी दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अपील कर रही है। गौरतलब है कि भारती की कार्रवाई के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा था कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उसने कहा कि चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। इसमें कहा गया, हम दोनों पक्षों से शांति व स्थिरता के व्यापक हित के लिए काम करने, शांति कायम रखने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जिससे स्थिति और जटिल हो सकती है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

विपक्षी नेता Rahul Gandhi और खरगे Supreme Court तक निकालेंगे मार्च, CJI से मांगा मिलने का समय

MPSC सुधारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति, Tukaram Mundhe बने सचिव

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए