सलमान खान की इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ केलव सुशांत की ही बातें हो रही हैं। सोशम मीडिया पर सुशांत के फैंस उनकी तस्वीरे और वीडियों शेयर करके अपने पंसदीदा एक्टर को याद कर रहें हैं फैंस को यकीन नहीं हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत की मौत पर इस समय बॉलीवुड में एक लंबी बहस चल रही हैं। सुशांत की मौत के पीछे जहां एक तरह हत्या की साजिश बताई जा रही है तो वहीं सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड का एक काला सच लोगों के सामने आ गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झोल, शेखर सुमन ने उठाए सवाल

जरीन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। पोस्ट में जरीन ने एक समुद्र के किनारे बैठी हुई है और आसमान अपने रंग समय के साथ-साथ बदल रहा हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने काफी लंबा कैप्शन लिखा हैं। उन्होंने लिखा- "इस समय मेरे दिमाग में बहुत ढेर सारे 'क्यों' हैं। दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है। क्यों जीवित रहने पर उनकी सराहना नहीं की जाती, जितना मरने के बाद की जाती है। क्यों लोगों को किसी के जीवन की परवाह नहीं होती है, वहीं मरने के बाद उस पर सबके विचार और राय आने शुरू हो जाते हैं। क्यों एक जीनियस/ उच्च बुद्धि वाले व्यक्ति की पहचान मानसिक रूप से बीमार/अस्थिर होने के रूप में की जा रही है।

उन्होंने कहा, "क्यों सोशल मीडिया आपकी खुशी और आपके दु:ख की पहचान करने वाला टूल बन गया है. क्यों दुनिया इतनी क्रूर हो जाती है, क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक व्यवसाय या टीआरपी बन के रह गई है। क्यों, क्यों, क्यों, आखिर क्यों।"

जरीन खान की इस पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय हैं हमे कमेंट करके जरुर बताएं। आपको बता दें कि जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म में वीर से बॉलीवुड में कदम रखा था। जरीन खान फिल्म में सलमान खान की हीरोइन बनी थी।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई