फिल्म जैसी है रियल लाइफ की ये कहानी, जहां पत्नी करती थी किसी और से प्यार तो पति ने करा दी दोनों की शादी

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 28, 2021

कहा जाता है कि, फिल्में रियल लाइफ से सबक लेकर ही बनती है या फिर उनमें रियल लाइफ की कुछ परछाई जरूर दिखाई देती है। हम सभी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम एक बार तो जरूर देखी होगी। उस फिल्म में मोहब्बत, समर्पण और त्याग की कहानी दिखाई गई थी। अब हम जो आपको खबर बताने जा रहे हैं वह खबर बिल्कुल हम दिल दे चुके सनम की कहानी से मिलती जुलती है। जो प्रेम, समर्पण और त्याग की  कहानी आपने हम दिल दे चुके सनम में देखी थी, कुछ वैसी ही कहानी बिहार के जुमई के सामने आई है। जहां पर प्रेम, समर्पण और त्याग है।

 सचिन जो जिले के झाझा थाना क्षेत्र के काबर गांव का रहने वाला है। अचानक से बेंगलुरु पहुंच जाता है। और यहीं से इस रियल लाइफ की फिल्म में ट्विस्ट आ गया। सचिन को पता चला कि विकास अपनी पत्नी को लेकर बेंगलुरु गया है, उसके बाद सचिन चाचा के यहां नौकरी करने के नाम पर बेंगलुरु पहुंचा और अपनी प्रेमिका शिवानी से मिलने लगा। जब इसकी खबर विकास को मिली तो उसने अपनी पत्नी को खूब समझाया और मिलने जुलने पर आपत्ति जाहिर की। लेकिन पत्नी ने विकास की बात नहीं मानी और सचिन से मिलना जुलना जारी रखा।

 पत्नी की जिद के आगे विकास झुक गया, फिर अपनी पत्नी से बातचीत की और सचिन के साथ उसकी शादी कराने को कहा। पत्नी शिवानी ने इस बात पर अपनी हामी भर दी। इसके बाद बेंगलुरु में ही विकास ने सचिन के साथ अपनी पत्नी की शादी करवा दी। और शादी का वीडियो भी खुद ही बनाया।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप