बढ़ती गर्मी में इस तरह के खाने से बढ़ता है पित्त दोष, जानिए इसे संतुलित करने के आसान उपाय

By एकता | Apr 03, 2022

'दोष' हमारे शरीर और दिमाग में पाई जाने वाली जैविक ऊर्जाएं होती हैं। यह पांच प्रमुख तत्वों (पंचभूत) से बने होते हैं जो हमारी पांच इंद्रियों और सूक्ष्म क्रियाओं से जुड़ी हुई हैं। दोष हमारी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। वात, पित्त और कफ इन तीनों दोषों का हमारे शरीर में अलग-अलग अनुपात मौजूद होता है जो खाने की आदत और मौसम के आधार पर बदलता रहता है। इन दोषों के बिगड़ने की वजह से हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते तापमान की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई गंभीर समस्याएं, ऐसे करें गर्मी से अपना बचाव

गर्मियों के दौरान पित्त 'दोष' को संतुलित करने के लिए मीठे और कड़वे स्वाद वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दूध, जड़ वाली सब्जियां, ताजा दही, अनाज, डार्क चॉकलेट, और मसाले जैसे जीरा, हल्दी, और अन्य को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कड़वे खाद्य पदार्थ शरीर को ताजगी देते हैं, खून पांचन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए जो पित्त 'दोष' को बढ़ा सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ तीखे, खट्टे या नमकीन होते हैं। गर्मियों में मिर्च, प्याज और मसलों का सेवन करने से या तो बचना चाहिए या इनका सिमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें