ये तो होना ही था...पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कह दिया

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के नेशनल डे कहे जाने वाले बेस्टल डे परेड में चीफ गेस्ट होंगे। पीएम मोदी की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब शरणार्थियों ने फ्रांस को जला दिया है। दरअसल, पुलिस गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद फ्रांस पिछले कई दिनों से दंगों की आग में जल रहा है। अब तक हजारों दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फ्रांस में ये दंगे धीमे पड़े हैं लेकिन पूरी तरह रूके नहीं हैं। इसलिए फ्रांस की सरकार पीएम मोदी की यात्रा से पहले जल्द से जल्द दंगों पर नियंत्रण पा माहौल को मुफीद बनाने में लग गई है। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया है जिसने नया बवाल शुरू कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं ED डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा? जिनके तीसरे कार्यकाल विस्तार पर सुप्रीम कोर्ट में घिरी मोदी सरकार, IRS से 'चीफ' बनने तक की कहानी क्या है

बता दें कि पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित होने वाली वार्षिक बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। यात्रा के दौरान, मोदी रक्षा और सुरक्षा से लेकर व्यापार और निवेश और जलवायु कार्रवाई तक के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर मैक्रों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यह यात्रा विशेष होगी क्योंकि यह मैक्रों के वर्तमान कार्यकाल में किसी विदेशी नेता की पहली बैस्टिल डे परेड होगी। 

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल