पहले फांसी पर चढ़ाने की बात करने वाले अब पूछ रहे क्यों मारा? विरोधियों पर भड़के अजित पवार

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे की बीते दिनों मुंबई इलाके में मुठभेड़ में मौत हो गई। अक्षय ने पुलिस से बंदूक छीन ली और एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अक्षय शिंदे की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले पर राज्य में माहौल काफी गर्म है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस घटना पर आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। अक्षय शिंदे एक हत्यारा था, उसके कृत्य के बाद बदलापुर गुस्से में था। विरोधियों ने चिल्लाकर कहा कि महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराधी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पवार ने कहा कि मैं आत्मरक्षा में उसे मारने का समर्थन नहीं करता, उसकी जांच की जाएगी।'हालांकि, अब विरोधी राजनीति कर रहे हैं। अजित पवार ने कहा है कि उनकी पत्नी ने भी मृतक अक्षय शिंदे को विकृत कहा था। लोगों में इतना गुस्सा था कि कह रहे थे उसे फांसी पर चढ़ाओ। 

इसे भी पढ़ें: Badlapur Case: बदलापुर रेप के आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन की फायरिंग, फिर जो हुआ...

बदलापुर के स्कूल में अनुबंधित सफाईकर्मी शिंदे को स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के पांच दिन बाद 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि शिंदे को सोमवार शाम को उसकी पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब पुलिस के एक वाहन में ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गयी। 

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah