जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

श्रीनगर| जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि हाल में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्याओं को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यूनाइटेड कश्मीरी सिख प्रोग्रेसिव फोरम (यूकेएसपीएफ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूकेएसपीएफ के अध्यक्ष एस. बलदेव सिंह रैना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्हें सिख समुदाय से संबंधित मांगों और मुद्दों से अवगत कराया गया।

उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई चिंताओं का संज्ञान लिया और कहा कि इन जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले मानवता के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में पुलिस ने टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, आतंवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार


प्रमुख खबरें

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार