राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चीन को सख्त संदेश, बोले- अशांति उत्पन्न करने वाले को दिया जाएगा माकूल जवाब

By अनुराग गुप्ता | Aug 14, 2020

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में चीन को सख्त संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अशांति उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करते हुए हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। भारत माता के वे सपूत, राष्ट्र गौरव के लिए ही जिए और उसी के लिए मर मिटे। पूरा देश गलवान घाटी के बलिदानियों को नमन करता है। हर भारतवासी के हृदय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति कृतज्ञता का भाव है। 

इसे भी पढ़ें: J&K में साहस दिखाने वाले थलसेना के 3 और वायुसेना के एक कर्मी को शौर्य चक्र 

राष्ट्रपति ने कहा कि उनके शौर्य ने यह दिखा दिया है कि यद्यपि हमारी आस्था शांति में है, फिर भी यदि कोई अशांति उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। हमें अपने सशस्त्र बलों, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों पर गर्व है जो सीमाओं की रक्षा करते हैं, और हमारी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल