चीन को परोक्ष संदेश देते हुए बोले राजनाथ सिंह, अगर दुश्मन हम पर हमला करेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत जो भी करता है, वह हमेशा आत्म-रक्षा के लिए करता है, ना कि अन्य देशों पर हमले के लिए।

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के साथ सीमा विवाद के बीच चीन को परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई शत्रु देश भारत पर हमला करता है तो हमारा देश मुंहतोड़ जवाब देगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को दिये संदेश में सिंह ने कहा कि भारत दिलों को जीतने में भरोसा करता है, जमीन जतीने में नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम अपने स्वाभिमान की भावना को आहत होने देंगे।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत जो भी करता है, वह हमेशा आत्म-रक्षा के लिए करता है, ना कि अन्य देशों पर हमले के लिए। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में HAL-IISc कौशल विकास केन्द्र का किया उद्घाटन, बोले- ज्ञान शक्ति है 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुश्मन देश हम पर हमला करता है तो हम हर बार की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ सिंह ने कहा,‘‘इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया या कभी किसी अन्य देश की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की।’’ रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार वो सबकुछ कर रही है जो उसकी अभियान संबंधी जरूरतों को बनाये रखने के लिए आवश्यकहै।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़