इंदौर में रंगपंचमी की ‘‘गेर’’ में उमड़े हजारों हुरियारे, मुख्यमंत्री भी शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में फागुनी मस्ती के माहौल में रंगपंचमी पर हर साल निकाली जाने वाली ‘‘गेर’’ (होली की विशाल शोभायात्रा) में शनिवार को हजारों लोग शामिल हुए और त्योहारी उल्लास में डूब गए। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शहर में गेर की करीब 75 साल पुरानी रंगारंग परंपरा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ एक खुले वाहन में सवार हुए और उन्हें गेर में शामिल लोगों पर पिचकारी से रंग बरसाते देखा गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रंगपंचमी पर यह रंगारंग जुलूस शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए ऐतिहासिक राजबाड़ा (इंदौर के पूर्व होलकर शासकों का महल) के सामने पहुंचता है जहां रंग-गुलाल की चौतरफा बौछारों के बीच हुरियारों का आनंद में डूबा समूह कमाल का मंजर पेश करता है। जानकारों ने बताया कि शहर में गेर की परंपरा रियासत काल में शुरू हुई, जब होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे। उन्होंने बताया कि होलकर शासकों के राज में गेर में बैलगाड़ियों पर लदी कड़ाहियों से बड़ी-बड़ी पिचकारियों के जरिये रंग भरा जाता था और इसे हुरियारों पर बरसाया जाता था।

प्रमुख खबरें

विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

ITC के सिगरेट कारोबार पर Tax बढ़ने से सितंबर तिमाही Net Profit 18.6 फीसदी गिरा

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद