तीन बड़े रोड शो, 31 रैलियों को किया संबोधित, गुजरात के रण में दिखा PM मोदी का दम

By अंकित सिंह | Dec 03, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना प्रचार खत्म कर चुके हैं। गुजरात चुनाव एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। यही कारण है कि इस बार के भी चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर चुनावी प्रचार को संबोधित किया। इस बार गुजरात में देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इसमें 3 मेगा रोड शो भी शामिल है। गुजरात में भाजपा प्रत्याशी 27 सालों से सत्ता में है। यही कारण है कि इस बार भी भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर गुजरात में गुजरात के विकास के लिए हर गुजराती को क्रेडिट दिया। इसके बाद उनका यह अभियान काफी लोकप्रिय हो गया। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: अल्पसंख्यक और दलित बहुल दानीलिम्डा सीट को कांग्रेस से छीनना चाहती है भाजपा

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभाओं में भीड़ भी जबरदस्त देखने को मिली। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजराती में ही लोगों को संबोधित करते रहें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रचार के आखिरी चरण में 50 किलोमीटर का एक लंबा रोड शो किया और 13 विधानसभा सीटों को कवर किया। यह अब तक का सबसे बड़ा रोड शो कहा जा सकता है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें कि गुजरात में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को चुनाव हो चुके हैं। 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर