शिवपुरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत, चार की हालत गंभीर

By दिनेश शुक्ल | May 03, 2021

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं गांव के ही चार अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों ने एक फेरी वाले से तरबूज खरीदकर खाया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। साथ ही कोविड टेस्ट भी करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश, चार दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

वहीं इस पूरे मामले पर कोलारस बीएमओ डॉ. अल्का त्रिवेदी का कहना है कि बच्चों को उल्टी हो रही है और हल्का का बुखार आ रहा है। उसके बाद उनकी मौत हो रही है। अभी तक तीन बच्चों की मौत हुई है। कुछ बच्चों का कोविड का रैपिड एंटीजन सैंपल भी किया है। उसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इसके बाद कुछ की आरटीपीसीआर जांच भी कराई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार