दिल्ली हाट में तीन दिवसीय कमलम महोत्सव का शुभारंभ, , गुजरात सरकार ने किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने की पहल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

नई दिल्ली। गुजरात सरकार दिल्ली हाट में 14-16 अक्टूबर को बीच तीन दिवसीय कमलम (ड्रैगन फ्रूट) उत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें गुजरात के 22 किसान भाग ले रहे हैं। आज दिल्ली हाट में नेफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजबीर सिंह और रेज़ीडेंट कमिश्नर आरती कंवर ने गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी डीके पारेख की उपस्थिति में रिबन काटकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, कमलम को दिल्ली में नैफेड के विभिन्न आउटलेट्स में भी बेचा जाएगा।  यह महोत्सव कमलम फल की खेती करने वाले किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ेगा। इस प्रकार, गुजरात सरकार किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर यह अवसर प्रदान कर रही है।

गुजरात राज्य इस फल का आयात करता था लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है और  गुजरात कमलम का निर्यात कर रहा है। राज्य के लगभग 25 जिलों के किसान इस फल का उत्पादन कर रहे हैं और उनकी वार्षिक आय में काफी वृद्धि देखी गई है। इसके स्वाद, पोषण और औषधीय गुणों के कारण कमलम फल की मांग बढ़ी है जिसके परिणामस्वरूप गुजरात में इसकी खेती करने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। अनुकूल पानी, मिट्टी, मौसम और सरकार के सहयोग से गुजरात आज कमलम फल का हब बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2020 में अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में गुजरात के मरूस्थल कच्छ क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती का भी ज़िक्र करते हुए वहां के किसानों की प्रशंसा भी की थी। 

इसे भी पढ़ें: गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर आक्रामक हुई AAP, केजरीवाल बोले- गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष

राज्य सरकार इस फल को उगाने के लिए किसानों को सब्सिडी भी देती है। गुजरात में जून से नवंबर तक इसकी कटाई का मौसम होता है। गुजरात में, कमलम की खेती में कच्छ जिला सबसे आगे हैं। गुजरात, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, रूस और इंग्लैंड में कमलम फलों का निर्यात करता है। गुजरात सरकार इस क्षेत्र में गुजरात सरकार की योजनाओं के साथ भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज स्कीम (पीएमएफएमईएस) के प्रमुख कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए फलों के प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने का इरादा रखती है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीख का आज ऐलान, 3 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

कमलम अपने औषधीय और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कमलम फल में बहुत कम कैलोरी में होती है और यह आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी लैस होता है। इसमें मौजूद बिटालेन और बीटासायनिन के कारण इसका फल का रंग आकर्षक होता है। यह कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायक है। कमलम फल के बीज विटामिन-सी और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। अपने इन सभी गुणों के कारण ही कमलम की मांग भारत समेत दुनिया भर में है। कमलम फल के कई अन्य वैल्यू एडेड उत्पाद भी हैं जैसे कमलम फ्रूट कैंडीज, कमलम फ्रूट स्प्रे, कमलम फ्रूट एयर फ्रेशनर, कमलम फ्रूट परफ्यूम, कमलम फ्रूट फेस वाश, कमलम फ्रूट जेली, कमलम फ्रूट चिप्स, कमलम फ्रूट जूस, कमलम फ्रूट आइसक्रीम आदि। कमलम महोत्सव के दौरान दिल्ली हाट में कच्छ के प्रमुख कलाकार कच्छी संगीत भी प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

देश व समाज हित में डीजल व पेट्रोल की बचत के साथ-साथ स्थाई सादगी समय की मांग!

Top 10 Breaking News 25 May 2026 | Assam Assembly Uniform Civil Code Bill | Twisha Sharma Death Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें