पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री का लेंटर टूटकर नीचे गिरा, तीन की मौत सात घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

लुधियाना। शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत की धमकी, कृषि बिल वापस नहीं लिया तो गुजरात में ट्रैक्टर आंदोलन करेंगे

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और निकाय इकाई की टीमें बचाव व राहत अभियान में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति मलबे में मृत मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से अस्पताल में हो गई। लुधियाना पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया