उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया : एनडीआरएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 42 और लोगों की मौत, केरल में खुले बांधों के गेट

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बचाव अभियान अभी जारी है। दलों ने ऊधम सिंह नगर जिले और बाढ़ प्रभावित अन्य क्षेत्रों में फंसे हुए300 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।’’ उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर में छह टीम, उत्तरकाशी और चमोली में दो-दो टीम और देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक टीम तैनात की गई है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एक टीम और एक सब-टीम को नैनीताल में तैनात किया गया है, जबकि एक सब-टीम अल्मोड़ा में तैनात है।’’ उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में एक टीम को ‘‘किसी भी आपातस्थिति से निपटने और चारधाम यात्रा के यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।’’

यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। एनडीआरएफ ने मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे केरल में भी 11 दल तैनात किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में चौबीस घंटे काम कर रहा कंट्रोल रूम हालात पर नजर रखे हुए है और संबंधित राज्यों के प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश से लोगों की मौत पर उपराष्ट्रपति ने दुख जताया


प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत