शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

शाहजहांपुर (उप्र)। दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार तड़के यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

मेरी डिग्री का क्या? कैंपेन लेकर आई यूथ कांग्रेस, खाली सरकारी पदों पर भर्ती की मांग

MDR विवाद पर राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी को जवाब दिया: UPI छोटे व्यवसायों की सुरक्षा करता है, यह Visa से कहीं बड़ा है

US Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे गिरकर 95.94 पर बंद

MiG-29 को लेकर पाकिस्तान ऐसा क्या झूठ फैला रहा था? PIB ने फैक्ट चेक कर मंसूबों पर फेरा पानी