Hyderabad में आवासीय परिसर में आग लगने से तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

हैदराबाद। हैदराबाद में रविवार तड़के एक आवासीय परिसर में आग लगने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुशाईगुड़ा इलाके में स्थित लकड़ी के डिपो में तड़के करीब चार बजे आग लगी और यह धीरे-धीरे आसपास की इमारतों में फैल गई।

इसे भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder Updates | सीएम योगी ने डीजीपी को फोन कर अतीक-अशरफ हत्याकांड की रिपोर्ट मांगी, शूटरों ने हमले में Zigana निर्मित पिस्टल का इस्तेमाल किया

उन्होंने बताया कि आग एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई, जहां एक दंपत्ति और उनके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत