हिमाचल में सडक हादसे में तीन की मौत , सीएम ने हादसे को दुखद बताया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 28, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह एक सडक हादसे में कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों के मारे जाने का समाचर है। जबकि दो गंभीर रूप् से घायल हैं। घायलों को ईलाज के लिये अस्पताल लाया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोशल मिडिया में अपनी पोस्ट में कहा है कि चंबा-जोत मार्ग पर हुए वाहन हादसे में तीन लोगों की मृत्यु और दो घायल होने वाली खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को हटाने को लेकर कयासबाजी

मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-जोत मार्ग पर बटालवा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई व दो घायल हैं। कार सवार कांगड़ा से चंबा जा रहे थे। ये सभी लोग चंबा पल्यूर पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस व लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है व शवों को भी खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कार काफी गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: शराब के मूल्यों में बदलाव से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगेगा और सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी

हादसे की सूचना मिलते ही चंबा थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। चंबा से करीब चार किलोमीटर दूर भटालवा नामक स्थान के पास मोड़ पर आल्टो कार एचपी 73-5865 दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 30 वर्षीय लाल हुसैन पुत्र नूर माही गांव डाडू डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा, 30 वर्षीय मुहम्मद रशीद पुत्र हसन दीन गांव माशवाड़ी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा और 52 वर्षीय फतेह मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन गांव नैहपुरी डाकघर प्लयूर जिला चंबा की मौत हो गई। इसके अलावा वाहन चालक रामाऊन पुत्र उमरदीन गांव मशवाडी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा और मिसर पुत्र लाल हुसैन गांव मसवाडी डाकघर प्लयूर घायल हैं।

मृतकों के शवों को निकालकर चम्बा अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। घायलों को चंबा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी : नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर कहा हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।

साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

राज्य सरकार हर संभव मदद में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार