America के South Seattle में हुई सामूहिक गोलीबारी, हुक्का लाउंज में हमलावरों ने बरसाई गोलियां, तीन की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

सिएटल। अमेरिका के दक्षिण सिएटल में रविवार को एक हुक्का लाउंज में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिएटल पुलिस ने रविवार सुबह माउंट बेकर इलाके में हुई गोलीबारी के संभावित संदिग्ध या संदिग्धों के बारे में तत्काल कोई सूचना जारी नहीं की। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर अधिकारियों को दो पुरुष और एक महिला घायल अवस्था में मिले।

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल