आतंकवादी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत,चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

पेशावर।अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में तालिबान और अल-कायदा के पूर्व गढ़ में तलाश अभिनयान के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए। सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुए हमले में चार अन्य सैनिक घायल भी हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के केनोशा में जैकब ब्लेक को गोली मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन और भी हुआ हिंसात्मक

सेना ने हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। दक्षिणी वजीरिस्तान काफी समय तक आतंवादियों का गढ़ रहा है लेकिन पाकिस्तान दावा कर चुका है कि क्षेत्र में चलाए अभियानों के बाद वहां तालिबान का सफाया हो गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालिबान को ऐसे हमलों के लिए पहले भी जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में 6000 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हैं, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबानी संगठन से संबद्ध हैं। यह समूह अक्सर पाकिस्तानी सेना और उसके नागरिकों को निशाना बनाता रहा है।

प्रमुख खबरें

BJP Candidate List: पूनम महाजन का टिकट कटा, BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 केस के वकील पर लगाया दांव

ED के समन की अनदेखी करने के मामले में ‘AAP’ विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत मिली

Whatsapp ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, अगर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो भारत में आपना काम बंद कर दूंगा

Bihar के पश्चिम चंपारण जिले में बारातियों को ले जा रही जीप ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत