Manipur में मतदान केंद्र के पास गोलीबारी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में एक मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी गोलीबारी करने के बाद चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए थे और उन्हें घटनास्थल से पांच किलोमीटर से भी कम दूरी पर शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से गोला-बारूद के अलावा एक .32 पिस्तौल और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मणिपुर में शुक्रवार को दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों - इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर