आंध्र प्रदेश में लॉरी, मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

आंध्र प्रदेश के अन्नामाया जिला स्थित कुरबल कोटा में सोमवार तड़के एक लॉरी और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मदनपल्ली के उपाधीक्षक (डीएसपी) महेंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वे तड़के तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच तिरुमाला से रवाना हुए थे। मिनी ट्रक सही दिशा में जा रहा था लेकिन सुबह सवा छह बजे के आसपास गलत दिशा से आ रही लॉरी (कंटेनर ट्रक) ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटनास्थल के पास दो लॉरियां देखी गईं।

पुलिस ने कहा कि इस स्थान को दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है जहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और बेहद घुमावदार मोड़ के कारण इस मार्ग पर चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगे हैं। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत